उत्तराखंडदेश

संसद की सुरक्षा में सेंध के बाद उत्तराखंड विधानसभा की भी की गई सुरक्षा समीक्षा

उत्तराखंड में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को देहरादून में विधानसभा की सुरक्षा की समीक्षा की। संसद पर 2001 में किए गए आतंकी हमले की बरसी के दिन बुधवार को सुरक्षा में सेंधमारी की बड़ी घटना उस वक्त सामने आई, जब लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और ‘केन’ के जरिये रंगीन धुआं फैला दिया।

घटना के तत्काल बाद दोनों को पकड़ लिया गया। इस घटना के कुछ देर बाद ही पीले और लाल रंग का धुआं छोड़ने वाली ‘केन’ लेकर संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करने वाले एक पुरुष और एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद राज्य के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार के नेतृत्व में टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करने और खामियों को दूर करने के लिए विधानसभा परिसर का दौरा किया।

पुलिस महानिदेशक ने उपस्थित अधिकारियों से एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करने को कहा। जिसका उद्देश्य विधानसभा सत्र के दौरान परिसर और उसके आस-पास की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button