देश

दिल्ली से सीरियल किलर अजय लाम्बा गिरफ्तार, कैब ड्राइवर की हत्या कर पहाड़ों में फेंकता था शव

दिल्ली पुलिस की आर के पुरम क्राइम ब्रांच टीम ने एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। यह सीरियल किलर अपने तीन साथियों के साथ मिलकर कैब ड्राइवर्स की हत्या कर लाश खाई में फेंक देता था। इस सीरियल किलर की चार हत्याओं का खुलासा हुआ है। सभी कैब ड्राइवर थे और सभी को मारकर उनकी कैब नेपाल में बेच दी गई थी। पुलिस को शक है कि कैब ड्राइवरों के लापता होने के जो दर्जनों मामले दिल्ली में दर्ज हैं, उनमें से कई की हत्या कर दी गई है और इसमें इस गिरोह का हाथ है।

सीरियल किलर और उसके तीन साथी किराए पर कैब बुक करते थे फिर उत्तराखंड की पहाड़ियों में कैब ड्राइवर को पहले बेहोश करते थे फिर उसका गला दबाकर हत्या कर देते थे। इसके बाद लाश को उत्तराखंड के पहाड़ों से गहरी खाई में फेंक देते थे। कैब ड्राइवर्स की हत्या के बाद चारों सीरियल किलर कैब को नेपाल में बेच देते थे। हालांकि, पुलिस ने केवल एक ही कैब ड्राइवर का शव बरामद किया था। तीन कैब ड्राइवर के शव तक नहीं मिले। आरोपियों ने बताया है कि वह अल्मोड़ा, हल्द्वानी, उधमसिंह नगर में कैब ड्राइवर्स की लाश ठिकाने लगाते थे।

दिल्ली-उत्तराखंड में एक्टिव था गैंग

सीरियल किलर्स का ये गैंग 2001 में दिल्ली और उत्तराखंड में एक्टिव था, जिसका मास्टरमाइंड दिल्ली के इंडिया गेट से गिरफ्तार हुआ है। इंडिया गेट से गिरफ्तार हुए सीरियल किलर का नाम अजय लांबा है। वह नेपाल में 10 साल छुपा रहा और नेपाल मूल की लड़की से शादी भी कर ली। अब उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह का एक सदस्य पहले ही पकड़ा जा चुका है। हालांकि, एक सदस्य अभी भी फरार है।

गैंग की तीसरा सदस्य फरार

अजय लांबा दिल्ली में ड्रग्स के एक मामले में और उड़ीसा में एक बड़ी डकैती के केस में  पहले ही जेल जा चुका है। अजय का एक साथी धीरज अभी भी फरार है। अजय से पूछताछ के दौरान धीरज के बारे में पुलिस को जानकारी मिल सकती है। धीरेंद्र दिलीप पांडे नाम का आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। धीरेंद्र को कैब ड्राइवर्स की हत्या के मामले में ही गिरफ्तार किया गया था। अब पुलिस धीरेंद्र और अजय को साथ बैठाकर पूछताछ कर सकती है। इस दौरान कई खुलासे हो सकते हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button