देश

बारामुला में देश के पहले सीडीएस रावत की पुण्यतिथि पर दी गई विशेष श्रद्धांजलि

भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की पहली पुण्यतिथि मनाने के लिए 8 दिसंबर को डैगर वॉर मेमोरियल में पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया था। पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, एसएम, वीएसएम, एडीसी जनरल रावत 19 इन्फैंट्री डिवीजन के पूर्व जनरल ऑफिसर कमांडिंग भी थे और 2012 में डिवीजन की कमान संभाली थी। 08 दिसंबर 2021 को कुन्नूर, तमिलनाडु में उन्होंने अपनी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों के साथ एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में अपनी जान गंवाई थी।

ब्रिगेडियर संजीव कुमार, कार्यवाहक जनरल ऑफिसर कमांडिंग, डैगर डिवीजन ने अन्य सैन्य कर्मियों के साथ डैगर युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और अपने यादगार सैन्य करियर को याद करते हुए पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ को श्रद्धांजलि दी। बारामूला के लोगों ने डाक बंगला, बारामूला में श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक समारोह भी आयोजित किया। अपने पसंदीदा जनरल को याद करने और श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक एकत्रित हुए।

इस अवसर पर बोलते हुए नगर निगम, बारामूला के अध्यक्ष तौसीफ रैना ने जनरल रावत के कश्मीर के लोगों, विशेष रूप से बारामूला के नागरिकों के साथ विशेष संबंध का उल्लेख किया। जनरल रावत इलाके के विभिन्न स्थानीय लोगों से लगातार संपर्क में थे> उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जनरल रावत की मृत्यु राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति थी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button