देशबड़ी खबर

गोपाल खेमका की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ हत्या का संदिग्ध, पुलिस ने हिरासत में लिया; कई जिलों में छापेमारी जारी

पटना: गोपाल खेमका हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर इस समय सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार गोपाल खेमका की हत्या के पहले उनके आवास से करीब 500 मीटर दूर दलदली में एक चाय की दुकान पर शूटर और दो लाइनर जमा हुए। तीनों ने इसी दुकान पर चाय पी और उसके बाद एक शूटर गोपाल खेमका के आवास के पास पहुंच गया। इनमें से एक लाइनर बांकीपुर क्लब पहुंचा और दूसरा आवास के 500 मीटर दूर बिस्कोमान के आसपास था। जैसे ही खेमका अपने आवास के गेट पर पहुंचे, तभी शूटर ने उन्हें गोली मार दी। गोपाल खेमका को गोली मारने के बाद शूटर जेपी गोलंबर से बिस्कोमान होते हुए जेपी गंगा पथ फिर जेपी सेतु के रास्ते सोनपुर की तरफ भाग गया।

हाजीपुर-सोनपुर से लेकर छपरा तक छापेमारी

फिलहाल पुलिस सभी रूटों का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पटना के फतुआ के अलावा हाजीपुर और सोनपुर से लेकर छपरा तक छापेमारी की गई है। पुलिस को विजय नाम के शूटर पर हत्या करने का संदेह है। विजय पर पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने में हत्या का केस दर्ज है, जिसमें वह फरार है। पहले वह दूसरी गैंग में था, अब नए गैंग में जुड़ गया है। विजय जेल भी जा चुका है और एक बार उस पर फायरिंग भी हुई थी। पुलिस का दावा है कि शूटर की पहचान कर ली गई।

अंतिम यात्रा में शामिल संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा

इस मामले में पुलिस ने करीब एक दर्जन संदिग्ध लोगों को भी उठाया है और सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कल शव यात्रा के दौरान एक संदिग्ध रोशन कुमार को भी हिरासत में लिया है। वह खेमका की शव यात्रा में फूल माला लेकर आया था। पुलिस के एक अधिकारी के बॉडीगार्ड ने उसे देखा तो शक हो गया। इसके बाद उसे गांधी मैदान थाने के हवाले कर दिया गया है। संदिग्ध रोशन कुमार पटना के पुनपुन का रहने वाला है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं बेउर जेल में बंद अजय वर्मा से पुलिस ने घटना के दिन जाकर की थी पूछताछ। जेल में छापेमारी के दौरान पुलिस को 3 मोबाइल मिला था। इस मामले में जेल IG ने 3 कक्षपाल को निलंबित कर दिया था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button