देश

रायगढ़ के हरिहरेश्वर तट पर मिली संदिग्ध नाव, भारी मात्रा में हथियार बरामदरायगढ़ के हरिहरेश्वर तट पर मिली संदिग्ध नाव, भारी मात्रा में हथियार बरामद

  • देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बताया- ऑस्ट्रेलियाई नाव भटककर पहुंची मुंबई
  • संदिग्ध बोट मिलने के बाद मुंबई, रायगढ़ और पुणे में हाई अलर्ट जारी किया गया
  • आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के साथ मिलकर जांच कर रही है मुंबई पुलिस

मुंबई। रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर समुद्र तट पर गुरुवार को एक संदिग्ध नाव मिली जिसमें से 3 एके 47 राइफल, 225 राउंड गोलियां और 10 बॉक्स बरामद किए गए हैं। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बयान देते हुए कहा कि यह बोट ऑस्ट्रेलियन नागरिक की है और मस्कट से भटकते हुए रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर समुद्र तट पर पहुंची है। बोट मिलने के बाद मुंबई, रायगढ़ और पुणे में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मामले की जांच मुंबई पुलिस आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के साथ मिलकर कर रही हैं।

देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि रायगढ़ के हरिहरेश्वर तट पर पहुंची नाव ऑस्ट्रेलियन नागरिक जेम्स हार्डर की पत्नी के नाम पर लंदन में लेडीहान नाम से पंजीकृत है। यह बोट मस्कट से यूरोप की ओर रवाना हुई थी, लेकिन ओमान के पास इसका इंजन फेल हो गया। बोट पर सवार सभी क्रू मेंबर्स को ओमान में कोरियन जहाज के लोगों ने रेस्क्यू किया था लेकिन समुद्री तूफान की वजह से भटकते हुए नाव रायगढ़ के हरिहरेश्वर तट पर पहुंच गई।

देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि यह प्राथमिक जानकारी कोस्टल पुलिस की ओर मिली है। इसके बावजूद इस मामले में आतंकवाद की आशंका से छानबीन जारी है। इस घटना के बाद ऐहतियात के तौर पर मुंबई, रायगढ़ और पुणे में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस मामले की जांच आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के साथ मिलकर मुंबई पुलिस कर रही है।

दरअसल, गुरुवार को सुबह रायगढ़ जिले के श्रीवर्धन तहसील के हरिहरेश्वर समुद्र तट पर गांव वालों ने यह संदिग्ध नाव देखी और इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद रायगढ़ जिले के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बोट को समुद्र से निकालकर किनारे पर लाया गया। तलाशी के दौरान बोट में से 3 एके 47 राइफल और 225 राउंड गोलियां, 10 बॉक्स, लाइफ जैकेट मिले हैं। महाराष्ट्र एंटी टेरोरिस्ट स्कॉड के प्रमुख विनीत अग्रवाल घटनास्थल पर पहुंच कर इसकी छानबीन कर रहे हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button