देश

नागपुर में देशभर से जुटे स्वयंसेवक, कल पथ संचलन

नागपुर। नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के देशभर के स्वयंसेवक पहुंचे हैं। यह सभी संघ शिक्षा वर्ग तृतीय वर्ष में हिस्सा लेने आए हैं। शिक्षा वर्ग रेशमबाग परिसर में शुरू हो चुका है। इन शिक्षार्थियों का पथ संचलन कल (सोमवार) शाम 6ः15 बजे शुरू होगा।

संघ के प्रचार विभाग के अनुसार अनुशासन, एकता और सहकार्य को बढ़ाने के लिए स्वयंसेवकों के पथ संचलन का आयोजन किया जाता है। संघ शिक्षा वर्ग में शामिल स्वयंसेवक 28 नवंबर की शाम 6ः15 बजे पथ संचलन करेंगे। यह पथ संचलन दो समूह में होगा।

पहला पथ संचलन रेशमबाग संघ कार्यालय के मुख्य द्वार से शुरू होगा। पथ संचलन करते हुए स्वयंसेवक केशव द्वार, पक्वासा, सोमवारी बाजार टी प्वाइंट, सक्करदरा चौक, तिरंगा चौक और गजानन चौक से गुजरेंगे। इसका समापन रेशमबाग मेन गेट पर होगा।

प्रचार विभाग के मुताबिक दूसरे समूह का पथ संचलन रेशमबाग संघ कार्यालय के 6 नंबर गेट से शुरू होगा। स्वयंसेवक विनस वॉली बॉल ग्राउंड, गजानन चौक, तेल घानी की गली से होते हुए नंदनवन मेन रोड, मंगलमूर्ति चौक, तिरंगा चौक, गजानन चौक होते हुए 6 नंबर गेट पर लौटेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और संघ शिक्षा वर्ग के सर्वाधिकारी दक्षिणामूर्ती स्थानीय तिरंगा चौक में पथ संचलन का अवलोकन करेंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button