देश

राजस्थान: जैसलमेर के निकट तेजस लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित…

जयपुर। भारतीय वायुसेना का एक हल्का लड़ाकू विमान तेजस प्रशिक्षण उड़ान के दौरान मंगलवार को राजस्थान के जैसलमेर के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायुसेना ने यह जानकारी दी।

वायुसेना ने बताया कि विमान का पायलट उससे सुरक्षित बाहर निकल गया। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दिया गया है।

वायुसेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘‘भारतीय वायुसेना का एक हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस आज एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, पायलट इससे सुरक्षित बाहर निकल गया।’’ बता दें कि जैसलमेर के पास पोकरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना के युद्धाभ्यास में मौजूद हैं।

क्रैश होने वाला भारतीय सेना का एयक्राफ्ट LCA यानी की लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस था। एयरक्राफ्ट हादसे के वक्त ऑपरेशनल ट्रेनिंग पर था। हादसे के बाद सेना ने इस मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दे दिया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button