देशपंजाबराज्य

विजिलेंस ब्यूरो ने हेड कांस्टेबल को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (VB) ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान शुक्रवार को एसबीएस नगर में पुलिस स्टेशन बंगा सिटी में तैनात हेड कांस्टेबल अवतार सिंह को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को बंगा कस्बे की रहने वाली रेखा देवी की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने विजीलैंस ब्यूरो को बताया कि उसके बेटे के विरुद्ध बंगा सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है तथा उक्त पुलिस कर्मचारी उसके बेटे के विरुद्ध अदालत में चार्जशीट पेश करने के लिए तथा उसे इस मामले से बरी करवाने के लिए 10,000 रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा है।

शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि उक्त पुलिस कर्मी ने इस उद्देश्य के लिए उससे पहले ही किश्तों में 5,500 रुपये रिश्वत ले ली थी। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

इस सम्बन्ध में आरोपी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा तथा मामले में आगे की जांच जारी है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button