देशराज्यहरियाणा

भाजपा कार्यालय रोहतक में मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा विनोद पाल होलकर को किया गया सम्मानित

प्रदेश भाजपा कार्यालय रोहतक में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश विस्तारक बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा विस्तार को सम्मानित किया गया। जिसमें पिछले 7 वर्ष से निस्वार्थ भाव, कड़ी लग्न व मेहनत विस्तारक की भूमिका निभा रहे विनोद पाल होलकर को सम्मानित किया गया।

बता दे की इससे पूर्व वर्ष 2017 में पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल विधानसभा करनाल, पानीपत ग्रामीण व शहरी उपचुनाव बडौदा, जींद, गोहाना, आदमपुर, जींद जिला विस्तारक रहकर अपना जीवन का बहुमूल्य समय पार्टी संगठन को दिया है।

मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने पर विनोद पाल होलकर ने कहा कि यह उनके लिए बड़े सम्मान और गर्व की बात है। उन्हें भाजपा जैसे ऐसे संगठन में कार्य करने का सौभाग्य मिला है, जिसमें राष्ट्रहित प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं हित को तृतीय स्थान पर रखा जाता है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 की तरह एक बार फिर से हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीटों पर पार्टी विजय पताका फहराएगी आएगी और तीसरी बार हिंदू हृदय सम्राट नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

यही नहीं आने वाले विधानसभा चुनाव में भी मृदु भाषी ,सौम्य छवि की मूर्ति हर किसी के दुख- सुख के हितैषी मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व मे प्रदेश में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर मोहनलाल बडोली, अर्चना गुप्ता प्रदेश संगठन मंत्री भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button