देश

ऑनलाइन वेबसाइट से की शादी, बीबी निकली डॉन, गुजरात के पोरबंदर का मामला

गुजरात -ऑनलाइन बेवसाइट यानी की मैट्रीमोनियल साइट के जरिए शादी के मामलों में अक्सर धोखाधड़ी सामने आती है, लेकिन गुजरात के पोरबंदर में एक युवक के साथ जो हुआ उसके बाद युवक के पैरों के नीचे से तो मानो जमीन की खिसक गई। युवक ने मैट्राीमोनियल साइट से लड़की तो खोज ली, लेकिन शादी के बाद पता चला कि वह एक डॉन है।
गुजरात के पोरबंदर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने लिए सुंदर और अच्छी पत्नी खोजने के लिए मैट्रीमोनियल वेबसाइट की मदद ली। वेबसाइट के जरिए दोनों मिले और शादी भी कर ली। शादी के कुछ महीनों बाद पता चला कि जिस महिला के साथ उसकी शादी हुई है। वह कोई सामान्य महिला नहीं है बल्कि हिस्ट्रीशीटर है। यह पता चलते ही युवक के तो होश उड़ गए।
युवक ने इंटरनेट पर जब उसके बारे और जानकारी खोजी तो उसके अपराधों को काला चिट्‌ठा सामने आ गया। इसके सामने आया कि पत्नी बनी महिला पांच हजार कारें चुना चुका है। वह एक डॉन है। पत्नी की असलियत सामने आने के बाद अब पति ने पोरबंदर के एसपी को आवेदन दिया है। महिला के आपराधिक इतिहास की बात करें तो जैसे ही रीता का नाम गूगल में टाइप किया गया, एक क्राइम प्रोफाइल सामने आ गई। क्राइम लॉग में उसका नाम चोरी, डकैती, गैंडे के अवैध शिकार, तस्करी, हथियार के मामलों समेत कई बड़े मामलों में शामिल पाया गया। युवक ने जब गूगल में गुवहाटी पुलिस केस सर्च किया तो उसकी पत्नी का नाम राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय कार चोरी के मामले में आया।
इस पूरे वाकये के बाद जब युवक ने उसे फोन किया और अपनी पत्नी से पूछा कि उसने मेरे साथ ऐसा गलत क्यों किया तो वह भड़क गई और बोली कि जो होना था वो हो गया, इसके बाद पति का फोन का काट दिया और ब्लॉक कर दिया। इस मामले के खुलासे के बाद से युवक का बुराहाल है। परिवार के लोग भी ऑनलाइन लड़की खोजने को पूरे मामले की जड़ बता रहे हैं। पोरबंदर के महाराजबाग इलाके के जलाराम कुटीर में रहने वाले और विमल तुलसीदास करिया की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। कारिया माणेक चौक सब्जी मंडी में सब्जी बांटने का काम करते हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button