ज्योतिषदेशधर्म-आस्था

Aaj Ka Rashifal: आज 18 जून, 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

Aaj Ka Rashifal: आज 18 जून, 2024 है। आइए जानते हैं कि मेष से मीन राशि के जातकों का दिन कैसा रहेगा। जानें आज आपका भविष्‍य फल कैसा रहेगा।

आज की वाणी

अनालोक्य व्ययं कर्ता
ह्यनाथः कलहप्रियः।
आतुरः सर्वक्षेत्रेषु
नरः शीघ्रं विनश्यति।।

भावार्थ: बिना सोचे समझे खर्च करने वाला, कोई सहायक न होने पर भी लड़ाई करने वाला और प्रत्येक कार्य में शीघ्रता (जल्दबाजी) करने वाला शीघ्र नष्ट हो जाता है।

दिनांक 18 जून 2024, मंगलवार

शक सम्वत- 1946
विक्रम सम्वत- 2081
मास- ज्येष्ठ
पक्ष- शुक्लपक्ष
तिथि- एकादशी – 06:26 तक
पश्चात्- द्वादशी
नक्षत्र- स्वाति – 15:56 तक
पश्चात्- विशाखा
करण- विष्टि – 06:26 तक
पश्चात्- बव.
योग- शिव – 21:38 तक
पश्चात्- सिद्ध
सूर्योदय- 05:23
सूर्यास्त- 19:21
चन्द्रोदय- 15:58
चन्द्रराशि- तुला – दिनरात
सूर्यायण – उत्तरायण
गोल- उत्तरगोल
अभिजित- 11:54 से 12:50
राहुकाल- 15:51 से 17:36
ऋतु- ग्रीष्म
दिशाशूल- उत्तर

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपका दिन सामान्य रहेगा। बोलने से पहले थौड़ा सोचें। आज कोई समाचार मिल सकता है। किसी परिजन की चिंता रहेगी। कारोबार में विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान और स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। गुस्सा नियन्त्रित हो तो जिन्दगी में शुकुन ही शुकुन सिद्ध होगा। समय का सदुपयोग करना सबसे बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आपका आज का दिन अनुकूल रहेगा। कम बोलें पर अच्छा बोलें। आज कई स्त्रोतों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा हो सकती है।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

समय की अनुकूलता का आभास होगा। बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा होगी। नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। विवाह प्रयास सफल रहेंगे।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। करियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा सफल रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्गजनों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा। कीमती वस्तुएं संभाल कर रखें।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

नई व्यापारिक योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। राजकीय सहयोग मिलेगा, उन्नति होगी। अपनों से मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

अपनी जिम्मेदारी को समझें। गृहस्थ सुख मिलेगा। आज धनलाभ होगा। व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आलस्य की अधिकता से कार्यों में विलंब होगा। संतान के विवाह के लिए किये प्रयास सफल रहेंगे।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

अपनी बातों से लोगों का दिल जित लेंगे। संतान के लिए समय अनुकूल है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज की गई यात्रा-निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

मनोबल बढेगा। न चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ सकता है। मामूली चोट, विवाद आदि से हानि हो सकती है लेकिन ध्यान रखें तो सामान्य रहेगा सब कुछ । कुसंगति से बचें, जोखिम न लें। तीर्थयात्रा संभव है। परिवार के प्रति सजग रहेंगे। गाय सेवा हर दृष्टि से लाभकारी होगी।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

रोजगार के लिए उत्तम समय है। आज किया निवेश शुभ रहेगा। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचें। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होगा। दान धर्म फलदायी होगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button