Raksha Bandhan 2025: तिथि, शुभ मुहूर्त और राखी बांधने का सर्वोत्तम समय

सावन मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाने वाला पवित्र पर्व रक्षा बंधन इस वर्ष 9 अगस्त 2025, शनिवार को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे से शुरू होकर 9 अगस्त दोपहर 1:24 बजे तक रहेगी, और हिंदू कालगणना के अनुसार रमणीय पूजा के लिए 9 अगस्त को उदयातिथि के आधार पर रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा|
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त:
— सबसे शुभ समय: सुबह 5:47 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक
यह अवधि लगभग 7 घंटा 37 मिनट की है और इसमें अभिजीत मुहूर्त (12:00–12:53) भी शामिल है, जो अत्यंत फलदायी माना जाता है |
विशेष धार्मिक उपाय:
राखी बांधने वाले दिन सुबह स्नान करके साफ वस्त्र पहनना, पूजा थाली में राखी, रोली, चावल, दीपक, मिठाई रखना, भाई के दाहिने हाथ में राखी बांधना और पारंपरिक मंत्र “ॐ येन बद्धो बली राजा…” जपना शुभ माना जाता है। दाहिने हाथ में राखी बांधने की परंपरा धर्मशास्त्रों के अनुसार शुभ कार्यों, जीवन रक्षा और सकारात्मक शक्ति का प्रतीक है |



