खेल-खिलाड़ी
IND vs ENG टी20 सीरीज: इंग्लैंड टीम का घोषणा, कैलम फ्लाइन बने कप्तान

इंग्लैंड की टीम ने भारत के खिलाफ आगामी टी20 क्रिकेट सीरीज के लिए अपनी टीम और कप्तानी की घोषणा कर दी है, जिसमें कैलम फ्लाइन को टीम की कमान सौंपी गई है। यह ऐलान इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) द्वारा तब किया गया है जब इंग्लैंड का मिक्स्ड डिसेबिलिटी (Mixed Disability) टीम जनवरी–फरवरी 2026 में भारत का दौरा करेगी। इंग्लैंड के चयनकर्ताओं ने कुल 15 सदस्यीय स्क्वाड का चयन किया है, जिसमें कई नए चेहरे भी शामिल हैं। जोनाथन गेल, एलेक्स हैमंड, टॉम मेस्केल और जैक वोस्लू जैसे खिलाड़ियों को पहली बार अंतरराष्ट्रीय मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट में खेलने का मौका मिला है।



