खेल-खिलाड़ी

सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन हो सकती है बारिश, तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होगी पिच

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है और सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच का तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होने की उम्मीद है। जिससे बल्लेबाजों को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच के क्यूरेटर ब्लॉय ने कहा कि टेस्ट के शुरूआती दिन और दूसरे दिन के ज्यादातर हिस्से में खेल की संभावना बहुत कम है। क्योंकि भारी बारिश के कारण तापमान में गिरावट होगी। जिससे मैच में स्पिनरों को ज्यादा मदद नहीं मिलेगी।

ब्लॉय ने मीडिया को कहा कि तापमान काफी कम होगा 20 डिग्री के आस-पास। अभी तापमान 34 डिग्री है और यह गिरकर 20 डिग्री तक पहुंच जायेगा। मैं नहीं जानता कि हालात कैसे होंगे कि हमें पहले दिन खेलने को मिलेगा या नहीं।

उन्होंने कहा कि उम्मीद करता हूं कि कुछ खेल हो और तीसरे दिन यह ठीक रहेगा। लेकिन मुझे नहीं पता कि पिच पर कितना टर्न होगा। ब्लॉय ने कहा कि अगर पिच कवर रहेगी तो पहले बल्लेबाजी करना मुश्किल होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं मौसम की भविष्यवाणी की गारंटी नहीं ले सकता। लेकिन अगर पिच दो दिन में ज्यादातर समय ढकी रहेगी, तो पहले बल्लेबाजी करना थोड़ा पेचीदा हो सकता है।

उन्होंने कहा कि अगर तीसरे दिन खेल सुबह 10 बजे शुरू होगा, तो हमें ज्यादा समय नहीं मिलेगा। अगर यह 2 दिन तक ढकी रहेगी तो मेरा मानना है कि इससे गेंदबाजों को फायदा होगा।

ब्लॉय ने आगे कहा कि विकेट पर घास है और हमारे पास 2 दिन और होंगे जो गर्म रहेंगे। लेकिन मैं खुश हूं कि पिच पर एक समान घास है जो अच्छी है।

रविचंद्रन अश्विन के लिए हालांकि यह बुरी खबर हो सकती है। क्योंकि ब्लॉय को नहीं पता कि बारिश आने के बाद स्पिनरों को कितनी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह पेचीदा होगा, क्योंकि आप पहले और दूसरे दिन की भविष्यवाणी देख रहे हो। चार दिन तक धूप नहीं होगी और मौसम के अनुसार इस पर कितना टर्न और उछाल होगा, मैं नहीं जानता।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button