खेल-खिलाड़ी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रुतुराज गायकवाड़, बीसीसीआई ने किया रीप्लेसमेंट का ऐलान

बीसीसीआई की मेडिकल टीम के मूल्यांकन के बाद सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया है। रुतुराज गायकवाड़ इस दौरे में आगे कोई भूमिका नहीं निभाएंगे।

यह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ा झटका है। रुतुराज गायकवाड़ को गकेबरहा में दूसरे वनडे के दौरान दाहिनी हाथ की उंगली में चोट लगी थी। जिसके कारण उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टेस्ट श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है।

गायकवाड़ को फिलेडिंग के दौरान चोट लगी थी, जिसके बाद रुतुराज गायकवाड़ को स्कैन से गुजरना पड़ा और चिकित्सा विशेषज्ञों से परामर्श लेना पड़ा।

बीसीसीआई मेडिकल टीम के मूल्यांकन के बाद, यह निर्धारित किया गया है कि रुतुराज गायकवाड़ दौरे में आगे कोई भूमिका नहीं निभाएंगे। वह अपनी चोट के प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) को रिपोर्ट करेंगें।

अभिमन्यु ईश्वरन को मिली टीम में जगह

बीसीसीआई की चयन समिति ने रुतुराज गायकवाड़ के रीप्लेसमेंट के रूप में अभिमन्यु ईश्वरन को भारतीय टीम में शामिल किया है। गायकवाड़ के अलावा तेज गेंदबाज हर्षित राणा दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ 26 दिसंबर को शुरू होने वाले 4 दिवसीय मैच में नहीं खेलेंगे।

राणा की अनुपस्थिति का कारण हैमस्ट्रिंग की चोट बताई जा रही है। चयन समिति ने भारत ए की टीम में रणनीतिक समायोजन करके प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ आगामी 4 दिवसीय मैच के लिए संशोधित भारत ए टीम में कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन, साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, सरफराज खान, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अवेश खान, नवदीप सैनी शामिल हैं।

इसके साथ ही भारत ए की टीम में आकाश दीप, विधवाथ कावेरप्पा, मानव सुथार और रिंकू सिंह भी शामिल हैं। इसके अलावा कुलदीप यादव को टीम से रिलीज कर दिया गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button