जॉन सीना बदलना चाहते थे 2 बार के WWE चैंपियन का करियर

रेसलमेनिया 39 में जॉन सीना को हराने वाले दो बार के WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन ऑस्टिन थ्योरी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि मैच के बाद जॉन सीना ने बैकस्टेज जाकर विंस मैकमहोन से खास बातचीत की थी। थ्योरी के मुताबिक, सीना का मानना था कि वह लंबे समय तक एक हील (विलेन) किरदार में फिट नहीं बैठेंगे और उन्हें बेबीफेस (अच्छे किरदार) के रूप में पेश किया जाना चाहिए। सीना ने थ्योरी से भी कहा था कि वह अपने वास्तविक व्यक्तित्व को सामने लाएं, क्योंकि वही उनके करियर के लिए बेहतर रहेगा।
हालांकि, सीना की सिफारिश के बावजूद WWE ने उस समय अपनी योजना नहीं बदली और ऑस्टिन थ्योरी हील किरदार में ही बने रहे। बाद में उन्होंने अन्य स्टोरीलाइन में हिस्सा लिया, लेकिन बेबीफेस टर्न नहीं मिला। यह खुलासा थ्योरी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किया, जिसमें उन्होंने रेसलमेनिया 39 से पहले और बाद में जॉन सीना से मिली सलाह और उनके समर्थन का भी जिक्र किया।



