उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

आनंदी वाटर पार्क के एमडी को बंधक बनाकर 27 लाख की फिरौती की मांग

ठाकुरगंज थाने में दी तहरीर, पुलिस पर भी लगाए आरोप

लखनऊ। आनंदी वॉटर पार्क के एमडी राकेश कुमार अग्रवाल को बंधक बनाकर 27 लाख रुपये की मांग की गई है। पीड़ित ने इटावा निवासी विवेक भदौरिया और उनके साथियों पर जबरन घर में घुसकर धमकी देने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। फिलहाल पीड़ित राकेश अग्रवाल ने एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं इस मामले से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है।

दरअसल, 27 मई को राकेश कुमार अग्रवाल अपने घर पर मौजूद थे। तभी इटावा निवासी विवेक भदौरिया अपने एक गनर और दो अन्य साथियों के साथ जबरन उनके घर में घुस गए थे। बताया जा रहा है की आरोपियों ने पुरानी लेनदारी का हवाला देते हुए 27 लाख रुपये की मांग की और इस मांग को पूरा ना करने पर जान से मारने की धमकी दे दी थी। इस दौरान आरोपियों ने राकेश कुमार अग्रवाल को बंधक बना लिया था। वहीं पीड़ित का कहना है कि उन्होंने किसी तरह बाथरूम जाने का बहाना बनाकर डायल 112 पर कॉल किया था।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें छुड़ाया था। आरोप है कि लखनऊ पुलिस सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई थी, लेकिन बिना किसी उचित कार्रवाई के ही छोड़ दिया था। पीड़ित ने पुलिस और आरोपियो पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो विवेक भदौरिया ने कोरोना काल के दौरान 50 लाख रुपये की कमेटी डाली थी। इसमें से 27 लाख रुपये राकेश अग्रवाल ने ले लिए थे। इसी पैसे को वापस लेने के लिए राकेश के घर गए थे।

इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक शख्स के साथ कई अन्य लोग घर जाते नजर आ रहे हैं। इसमें खाकी वर्दी में एक गनर भी शामिल है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। ठाकुरगंज पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच लेनदेन का मामला सामने आया है। इस मामले में जांच की जा रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button