पंजाब

CM Bhagwant Mann ने गुरदासपुर की जनता से किया वादा 8 दिन में किया पूरा

CM Bhagwant Mann ने गुरदासपुर की जनता से जो वादा किया था, उसे 8 दिन में पूरा कर दिया। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान दीनानगर में व्यापारियों के साथ बैठक करने आए थे।

जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि गुरदासपुर के औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारियों से हम पूरी तरह से संतुष्ट हैं।

CM भगवंत सिंह मान के सामने मांग रखी गई कि गुरदासपुर के औद्योगिक क्षेत्र का दौरा करने के बाद कई चीजें अधूरी हैं जैसे बिजली की सुविधा नहीं है, सड़कें नहीं बनी हैं, सीवरेज लंबे समय से ब्लॉक है।

व्यापारियों से वादा किया गया था कि उनकी समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपना वादा पूरा किया और 8 दिनों के भीतर परियोजना के लिए आवश्यक राशि दे दी गई।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.
Back to top button