दिल्लीदेशराजनीति

लोकसभा चुनाव के लिए AAP के चुनावी अभियान की हुई शुरुआत, और भी खुशहाल होगी दिल्ली

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान के साथ शुक्रवार को पार्टी के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी है।

पार्टी के एक सदस्य ने कहा कि दोनों ने डीडीयू मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय से आप के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अभियान की शुरुआत की।

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए संसद में भी केजरीवाल तो दिल्ली होगी और खुशहाल का नारा दिया है।

आप दिल्ली, गुजरात और हरियाणा में सीट बंटवारे के समझौते के तहत इंडिया ब्लॉक पार्टनर कांग्रेस के साथ मिलकर आम चुनाव लड़ेगी। हालाँकि, पंजाब में दोनों दलों ने स्वतंत्र रूप से लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी ने पिछले दिनों दिल्ली-हरियाणा में अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। पार्टी ने अब आज 8 मार्च से चुनाव प्रचार अभियान भी शुरु कर दिया है।

आप ने इस अभियान की शुरुआत दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के अलावा आप के सभी उम्मीदवारों की मौजूदगी में की।

इस बीच आप ने चुनाव प्रचार के लिए एक नारा दिया है कि ‘संसद में केजरीवाल तो दिल्ली होगी और खुशहाल’।

इस दौरान सीएम मान ने कहा कि दिल्ली की जनता से अपील की कि आपके काम रोकने वालों को, परेशान करने वालों को और विकास को रोकने वालों को पहचानें और उन्हें उनके गलत कामों की सजा दें। हम आपके परिवार का हमेशा ख्याल रखने वाले हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button