पंजाब

सीएम मान ने की शुभकरण सिंह के परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा, छोटी बहन को मिलेगी सरकारी नौकरी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने खनौरी बॉर्डर पर शहीद हुए युवा किसान शुभकरण सिंह के परिवार को 1 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है।

इसके साथ ही सीएम मान ने युवा किसान शुभकरण सिंह की छोटी बहन के लिए सरकारी नौकरी की भी घोषणा की है।

सीएम मान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए शुभकरण सिंह के परिवार को पंजाब सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और उनकी छोटी बहन को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

सीएम मान ने आगे कहा कि शुभकरण सिंह की मौत की पूरी जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.
Back to top button