पंजाब

आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुधराम के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों की हुई महत्वपूर्ण बैठक

आम आदमी पार्टी हर उस आदमी की पार्टी है जो हर नागरिक के लिए आर्थिक और सामाजिक समानता एवं अपने बच्चों के लिए मुफ्त व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार, अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं और भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाना चाहता है। आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रति पूरी तरह समर्पित और ईमानदार है।उपरोक्त बातें आम आदमी पार्टी पंजाब के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुधराम ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के दौरान कही।

मंगलवार को हुई इस अहम बैठक का मकसद राज्य में पार्टी के संगठन को और मजबूत करना एवं आगे की रणनीति पर चर्चा करना था। बैठक में पार्टी के उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव एवं अन्य राज्य स्तरीय नेता मौजूद थे। सभी नेताओं ने आगे की राजनीति पर गंभीर चर्चा की, जिसके बाद संगठन को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

इस बैठक में भाग लेने वाले पार्टी पदाधिकारियों में प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुद्धराम के अलावा जसवीर सिंह राजा गिल (उपाध्यक्ष), तरूणप्रीत सिंह सोंध (राज्य उपाध्यक्ष), जगरूप सिंह सेखवां (राज्य महासचिव) शामिल थे। हरचंद सिंह बरसट (महासचिव), डॉ. एसएस अहलूवालिया (प्रदेश सचिव) और गुरदेव सिंह लखाना (प्रदेश सचिव) प्रमुख थे।

बैठक के दौरान सभी नेताओं ने पंजाब के लोगों द्वारा आम आदमी पार्टी पर दिखाए गए विश्वास और उत्साह पर संतोष व्यक्त किया और आप की ईमानदार राजनीति व जन-समर्थक एजेंडे को हर व्यक्ति और हर घर तक पहुंचाने के लिए रणनीति तैयार की गई। बैठक में यह भी तय किया गया कि आप संगठन की अगली बैठक 8 जुलाई को चंडीगढ़ आप मुख्यालय में होगी, जिसमें पंजाब के सभी विंग के प्रदेश अध्यक्ष, सचिव सभी जिला अध्यक्ष के अलावा लोकसभा प्रभारी और सह-प्रभारी शामिल होंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.
Back to top button