उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

पेराई सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारंभ, प्रदेश की 09 चीनी मिलों ने शुरू किया गन्ना पेराई कार्य

प्रदेश में गन्ना खरीद एवं आपूर्ति के लिए 33 चीनी मिलों ने जारी किया गन्ना इंडेंट

लखनऊ, 03 नवम्बर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वर्तमान पेराई सत्र 2026-27 का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। प्रदेश की 33 चीनी मिलों ने गन्ना खरीद हेतु इंडेंट जारी कर दिया है।

गन्ना विकास विभाग ने बताया कि प्रदेश की 09 चीनी मिलों में पेराई कार्य प्रारम्भ हो चुका है, इनमें सहकारी क्षेत्र की 01, निजी क्षेत्र की 08 चीनी मिलें शामिल हैं। प्रदेश की संचालित चीनी मिलों में सहारनपुर परिक्षेत्र की 03 चीनी मिलें, मेरठ परिक्षेत्र की 01, मुरादाबाद परिक्षेत्र की 02, लखनऊ परिक्षेत्र की 03 चीनी मिलों ने पेराई कार्य प्रारम्भ कर दिया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश की अन्य चीनी मिलों द्वारा अपना पेराई कार्य शुरू करने की समस्त औपचारिकतायें पूर्ण कर ली गई हैं और 24 चीनी मिलों द्वारा गन्ना खरीद हेतु इण्डेंट जारी कर दिया गया है, जिनका दीपावली से पूर्व शुरू होना प्रस्तावित है। अन्य चीनी मिलें अपना पेराई सत्र दीपावली त्योहार के पश्चात शुरू करेगीं।

विभाग ने सभी चीनी मिलों को निर्देशित किया गया है कि तत्काल अपने-अपने आवंटित क्रय केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण कराते हुए समय से संचालन सुनिश्चित करे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button