उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ विशाल मेगामार्ट के कृष्णानगर स्टोर में हुई २० लाख की चोरी

लखनऊ विशाल मेगामार्ट के कृष्णानगर स्टोर पर नकाबपोश चोर ने २० लाख रुपये चोरी कर लिए। चोर ने स्टोर में घुसते ही लॉकर रूम का CCTV कैमरा दूसरी तरफ मोड़ दिया। मगर चोर के स्टोर में घुसने और कैमरे को मोड़ते समय की तस्वीर कैमरे में कैद हो गयी। मैनेजर ने स्टोर के एक स्टाफ पर इस घटना के लिए संदेह जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

चोरी होने से पहले कॅश रूम की चाबी हुई चोरी

एरिया मैनेजर अजय सिंह ने पुलिस को बताया की रविवार के दोपहर १२ बजे कॉल आया कि आलमबाग रामनगर स्थित स्टोर के कैश रूम (मैनेजर रूम) से २० लाख रुपये चोरी हो गए। जिस समय ये घटना हुई उस समय स्टोर पर ड्यूटी मैनेजर दिलीप कुमार की थी।

एरिया मैनेजर ने बताया इससे पहले मैनेजर रूम (कॅश रूम) की चाबी ३० जून को चोरी हो गयी थी। वही जिस तरह से ये चोरी हुई उससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर बिलकुल बेख़ौफ़ था उसे सभी जगह की जानकारी थी और इस घटना में स्टाफ का ही कोई मिला हुआ है। जिसने पहले तो तिजोरी की चाबी चोरी करने में चोर की मदद की और फिर इस घटना को अंजाम दिलवाया।

CCTV में आया चोर चेहरे पर दुपट्टा बाँधकर आता दिखाई दिया फिर मैनेजर के रूम में जाकर वह पर लगे CCTV कमरे की दिशा को बदल दिया इससे साफ़ पता चल रहा है कि चोर स्टोर के हर लोकेशन व CCTV कमरे से वाकिफ था। कृष्णानगर थाने में हुई चोरी का मुकदमा दर्ज कर जाँच की जा रही है। कुछ संदिघ्द लोगो से पूछतांछ भी करी जा रही है।

इस चोरी की घटना में मैनेजमेंट की लापरवाही बताई जा रही क्यूंकि जब ३० जून को मैनेजर रूम की दोनों चाभियाँ चोरी हो गयी तो इसके बाद भी प्रबंधन ने इस घटना को संज्ञान में नहीं लिया। जिसके नतीजन तिजोरी का लॉकर नहीं बदला गया जिसका फायदा उठाते हुए मास्टरमाइंड चोर ने तिजोरी में रखे २० लाख रुपये चोरी कर लिए।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button