उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

लैपटॉप वितरण के नाम पर अखिलेश ने भरी थी अपनी तिजोरीः भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह

'4 लाख पात्र छात्रों को नहीं बांटे थे लैपटॉप, अखिलेश बताएं कहां गया उसका पैसा? ', दिनेश प्रताप ने सपा को घेरा

लखनऊ, 22 नवंबर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव अपने लैपटॉप वितरण कार्यक्रम को मिसाल के तौर पर पेश करते हैं। लेकिन सच्चाई ये है कि इस योजना के नाम पर अखिलेश ने अपनी तिजोरी भरी थी। भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने कहा कि सपा सरकार में भर्तियों और शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार होता था। वहीं, प्रवक्ता नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि अखिलेश यादव को कंपोजिट विद्यालयों का दौरा करना चाहिए, जिससे वो शिक्षा व्यवस्था में हुए सुधार को महसूस कर सकें।

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अगर सपा मुलायम सिंह यादव के विचारों पर चलती तो उसकी स्थिति इतनी बेहाल न होती। लेकिन ये वही अखिलेश यादव हैं जिन्होंने अपने पिता का माइक छीनकर धक्का दिया था। अपने चाचा से अध्यक्ष पद की कुर्सी छीन ली थी।

उन्होंने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट बताती है कि अखिलेश सरकार में चार लाख से अधिक पात्र छात्रों को लैपटॉप नहीं बांटे गए थे। अखिलेश को बताना चाहिए कि उसके लिए आवंटित धन का क्या हुआ? उन्होंने कहा कि योगी सरकार अब तक पारदर्शी तरीके से 60 लाख छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित कर चुकी है।

*’मुलायम ने कांग्रेस का विरोध किया अखिलेश ने उसी से किया गठबंधन’*

अंकुश त्रिपाठी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा कांग्रेस का विरोध किया। लेकिन आज अखिलेश यादव उसी कांग्रेस के साथ गठबंधन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने मुलायम सिंह यादव के हर करीबी को अपमानित किया। अंकुश त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश के शासन में किताबें सरकारी गोदामों में सड़ती रहती थीं। आज योगी सरकार में स्कूलों का कायाकल्प हुआ है।

*’कंपोजिट विद्यालयों का दौरा कर शिक्षा व्यवस्था देखें अखिलेश’*

नवीन श्रीवास्तव ने अखिलेश यादव को प्रदेश में संचालित कंपोजिट विद्यालयों का दौरा करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों में विकसित किए गए क्लासरूम, खेल के मैदान, प्रयोगशालाएं और कंप्यूटर लैब जैसी सुविधाएं देखने के बाद अखिलेश को खुद अंदाजा हो जाएगा कि उनके कार्यकाल में शिक्षा का स्तर क्या था और आज प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में कितना बदलाव आया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button