उत्तर प्रदेशलखनऊ

किराए पर कमरा लेने का झांसा देकर ठगे 1.38 लाख

लखनऊ। जानकीपुरम थानाक्षेत्र अंतर्गत एक जालसाज ने खुद को एनएसजी कमांडो बता किराए पर कमरा लेने की बात की। फिर एडवांस किराया देने का झांसा देते हुए युवक के खाते से 1.38 लाख रुपये निकला लिए। इसके अलावा जालसाजों ने गाजीपुर और विभूतिखण्ड में ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि, तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकीपुरम प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह के मुताबिक, क्षेत्र के रहने वाले संजीव दुबे ने घर के ग्राउंड फ्लोर को किराए पर उठाने के लिए एक ई-कॉमर्स साइट पर विज्ञापन दिया था। सोमवार को पीड़ित के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोनकर्ता ने खुद को एनएसजी कमांडो के रूप में अपना परिचय देते हुए ग्राउंड फ्लोर को किराए पर लेने की बात कही। इसके बाद एडवांस किराया देने का झांसा देते हुए पीड़ित के वाट्सएप पर लिंक भेज खाते से 1.38 लाख रुपये निकाल लिए हैं।

वहीं, गाजीपुर के सेक्टर-16 इंदिरानगर निवासी अवध विहारी मिश्र ने बताया कि साइबर अपराधी ने धोखाधड़ी कर उनके खाते से 49430 रुपये निकाल लिए हैं। उधर, विभूतिखंड थाने में विक्रांतखण्ड निवासी संजय कुमार मिश्र ने साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि साइबर अपराधियों ने उसके खाते से धोखाधड़ी कर 49,978 रुपये निकल लिए है। फिलहाल, तीनों ही मामलों में साइबर क्राइम सेल की मदद से पुलिस तफ्तीश कर रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button