उत्तर प्रदेशबाराबंकी

बाराबंकी: कानून की परीक्षा में सामूहिक नकल का वीडियो वायरल, युवक ने परीक्षा कक्ष में घुसकर बनाया Video

सचल दल की टीम ने 26 नकलची पकड़े, मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस

बाराबंकी। कानून की परीक्षा में सामूहिक का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद हड़कंप मच गया। इस दौरान मारपीट भी हुई। पुलिस और विश्विद्यालय की सचल दल की टीम पहुंची। यहां पर 26 नकलची पकड़े गए। वायरल वीडियो में एक युवक परीक्षा कक्ष में प्रवेश करता है। उसके बाद तेज आवाज में कह रहा है कि यह सिटी लॉ कॉलेज बाराबंकी है। और कह रहा था डीएम साहब लाइव है।

उत्तर प्रदेश सरकार में उत्तर पहले। वह हर परीक्षार्थी के पास से गाइड ले कर दिखा रहा था। उसे रोकने का प्रयास हुआ तो कह रहा यह ठेका लेकर नकल कराई जा रही। इसी बीच मारपीट होने से पहले वीडियो बंद हो गया। सफदरगंज के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सिटी लॉ कॉलेज में नकल की शिकायत पर पुलिस टीम गई थी।

इसी दौरान विश्वविद्यालय की सचल दल की टीम आ गई और उसने 26 लोगों को नकल करते पकड़ा। दूसरी पाली में अवध ला कॉलेज में 12 और टीआरसी में 25 नकलची पकड़े गए। इस संदर्भ में जिलाधिकारी का पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button