उत्तर प्रदेशलखनऊ

Ikana Stadium में ड्यूटी छोड़ मैच देखना 15 पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, विभागीय कार्रवाई के आदेश

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 12 अक्टूबर को हुए आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान ड्यूटी छोड़कर क्रिकेट देखना 15 पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया है। ड्यूटी के दौरान मैच देखने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन के निर्देश दिए गए हैं। ये सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी प्वाइंट को छोड़कर मैदान के अंदर मैच देख रहे थे।

इन पुलिसकर्मियों में दो पीएसी के जवान भी शामिल थे, जिनपर भी निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। इन पुलिसकर्मियों के निलंबन को लेकर पत्र भेज दिया गया है। वहीं पीएसी के जवानों के लिए 23वीं वाहिनी मुरादाबाद को पत्र भेजकर जानकारी दी गई। जिसके बाद इन पर भी कार्रवाई हो सकती है।

दरअसल 12 अक्टूबर लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मैच था, जिसके बाद स्टेडियम की सुरक्षा और यहां आने वाले वीवीआईपी मेहमानों की सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। इकाना स्टेडियम कई पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। लेकिन मैच के दौरान ये पंद्रह पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी छोड़कर मैच देखने मैदान के अंदर पहुंच गए, जो सुरक्षा में एक बड़ी चूक थी, इस लापरवाही की जानकारी जब अफसरों को लगी तो इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए और अब इन पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button