उत्तर प्रदेशगाजीपुर

मुख्तार अंसारी के बेटों के बैंक खाते में पड़े 17 लाख 65 हजार रुपये जब्त, साले ने जमा कराए थे

गाजीपुर: आईएस (191) गैंग के सरगना मुख्तार अंसारी पर पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है. एक बार फिर मेसर्स विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी प्रशासन के रडार पर है. अंसारी के साले अनवर शहजाद व सरजिल उर्फ आतिफ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके काले धन को जब्त किया गया है. पुलिस के मुताबकि काला धन अर्जित कर उसे मुख्तार अंसारी के बेटों अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के नाम के बैंक अकाउंट में जमा किया गया. इन 17 लाख 65 हजार 120 रुपयों को पुलिस ने धारा 14 (1) के तहत जब्त कर लिया है. मुख्तार और उसके करीबियों के खिलाफ ताबड़तोड़ चल रही कार्रवाई से हड़कम्प मचा हुआ है.

शासन की ओर से चिन्ह्नित अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमे से सम्बंधित आरोपित अनवर शहजाद तथा सरजील उर्फ आतिफ रजा पुत्रगण जमशेद रजा निवासी सैय्यदबाड़ा थाना कोतवाली के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई हुई है. जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में आरोपियों द्वारा संचालित कम्पनी मेसर्स विकास कंसट्रक्शन के बैंक खातों से ट्रांसफर करके ( आईएस (191) के सरगना मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास व उमर अंसारी, चचेरे भाई मंसूर अंसारी) के विभिन्न बैंक खातों में जमा 17 लाख 65 हजार 120 रुपये रुपये जब्त किए गए हैं.

मुख्तार के साले अनवर शहजाद के खिलाफ 6 और सरजील उर्फ आतिफ रजा के खिलाफ भी कुल 6 मुकदमे दर्ज हैं. यह दोनों मुख्तार अंसारी की विकास कंस्ट्रक्शन कम्पनी को चलाते थे और उससे होने वाली कमाई को मुख्तार के बेटे और अन्य लोगों के बैंक खाते में सेफ कर देते थे. काफी तहकीकात के बाद उनके इस धन का पता चला है. बैंक अकाउंट में मिले धन के खिलाफ जब्तीकरण की कार्रवाई कर दी गई है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button