उत्तर प्रदेशलखनऊ

मंत्री संजय निषाद से मिले 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी, आरक्षण घोटाले की दी जानकारी

लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण लागू करने में हुई विसंगति के कारण नियुक्ति पाने से वंचित दलित पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों ने मंगलवार को प्रदेश के मत्स्य मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद से मुलाकात की। इस दौरान अभ्यर्थियों ने 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले को लेकर उन्हें अवगत कराया। वहीं इस मुद्दे को लेकर मत्स्य मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर मामले का निस्तारण कराने का अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया।

मुलाकात के बाद अभ्यर्थियों ने बताया कि 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले के कारण उनकी नियुक्ति नहीं हो सकी है जबकि सरकार ने विसंगति को दूर करते हुए 6800 दलित पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों की एक चयन सूची जारी कर नियुक्ति देने की बात कही थी। इसको लेकर उन्होंने कई मंत्रियों और अधिकारियों से मुलाकात की लेकिन, उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया गया।

उन्होंने कहा कि हम सभी चयनित अभ्यर्थी बहुत पीड़ित है। 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण लागू करने में घोर अनियमितता बरती गई जिस कारण आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नौकरी से वंचित कर दिया गया। वहीं हम लोग को नियुक्ति देने का वादा करते हुए एक सूची जारी की लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिल सका। उन्होंने आगे कहा कि हमारी मांग है कि सरकार इस मामले का त्वरित समाधान निकाले और सभी 6800 चयनित पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों का हक अधिकार देते हुए उनकी नियुक्ति करें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button