उत्तर प्रदेशलखनऊ

69000 शिक्षक भर्ती मामला: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने भूपेंद्र चौधरी के आवास का किया घेराव, पुलिस से हुई जोरदार झड़प

लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती के अंतर्गत चयनित आरक्षित वर्ग 6800 शिक्षक अभ्यर्थियों ने शनिवार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के आवास का घेराव किया और नियुक्ति की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आवास के सामने मौजूद पुलिस बल अभ्यर्थियों को नारेबाजी करने से रोकने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान अभ्यार्थियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई जिसमें एक महिला अभ्यर्थी बेहोश हो गई जबकि दूसरी महिला अभ्यर्थी के हाथ में चोट आई है उसके हाथ से खून बह रहा था।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने बताया की लखनऊ हाई कोर्ट के डबल बेंच में 69000 शिक्षक भर्ती संबंधित मामले की सुनवाई चल रही है। इस संबंध में शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और विभाग के अधिकारी ने हम अभ्यर्थियों से मीटिंग में जो वादे किए थे उसके मुताबिक सरकार के वकील कोर्ट में पक्ष नहीं रख रहे हैं बल्कि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का विरोध कर रहे हैं।  यह अभ्यर्थी चाहते हैं कि उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करई जाए। अमरेंद्र पटेल ने बताया की मुख्यमंत्री के ही आदेश से हुई जाँच के बाद  6800 आरक्षित वर्ग की चयन सूची आई थी। अभ्यर्थियों को उम्मीद हैं की उनकी मुलाक़ात मुख्यमंत्री जी से होने पर पूरे मामले का सही निस्तारण हो जायेगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button