UP में 8 IAS और 15 PCS अधिकारियों का तबादला
सरकार द्वारा जारी तबादला सूची में कई प्रमुख जिलों के डीएम और नगर आयुक्तों को बदला गया है। इसके अलावा कुछ PCS अधिकारियों को जिला प्रशासन, नगर निकायों और विकास प्राधिकरणों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही संकेत दिए थे कि प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाने के लिए जिम्मेदार और सक्रिय अधिकारियों को ही फील्ड में मौका दिया जाएगा। इसी कड़ी में यह तबादले किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, कुछ तबादले परफॉर्मेंस आधारित हैं, जबकि कुछ स्थानों पर स्थानीय स्तर पर शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई है। कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिलों में तैनात किया गया है ताकि आगामी परियोजनाओं और योजनाओं को गति मिल सके।
इन तबादलों के बाद संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही दूसरे चरण में और भी अधिकारियों के तबादले किए जा सकते हैं, खासकर उन जिलों में जहां विकास कार्यों में देरी या लापरवाही की शिकायतें मिली हैं।



