उत्तर प्रदेशलखनऊ

केरल से लौटी लखनऊ के निगोहां निवासी महिला की कोरोना से मौत, पीजीआई में चल रहा था इलाज

लखनऊ : कोरोना पॉजिटिव 63 वर्षीय महिला की एसजीपीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई है. महिला किडनी समेत कई अन्य बीमारियों से पीड़ित थी. महिला बीते दिनों केरल के तिरुवनंतपुरम से लौटी थी. वह लखनऊ की निगोहां की रहने वाली थी.

दरअसल, केरल से लौटने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई थी. इलाज के लिए वह एसजीपीजीआई पहुंची थी. जहां पर जांच के दौरान महिला में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई थी. हालत बिगड़ने पर महिला को एसजीपीजीआई में भर्ती किया गया था. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं नए वैरियंट जेएन-1 की आशंका के साथ स्वास्थ्य विभाग ने जांच के नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे थे. भेजे गये नमूने की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है. स्वास्थ्य विभाग को जांच रिपोर्ट का इंतजार है.

इस साल केरल में कोरोना के नए वैरियंट जेएन-1 के मामले आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी कर रखा है. पूरे देश मे इसको लेकर अलर्ट पहले ही जारी किया जा चुका है. कोरोना वायरस के नये वेरिएंट जेएन.1 को लेकर लोगों में दिन प्रतिदिन चिंता बढ़ती जा रही है. विशेषज्ञों की माने तो जेएन .1 वेरिएंट में संक्रामकता बहुत ज्यादा है. यह बहुत तेजी से फैलने वाला वेरियंट हैं, लेकिन यह स्वस्थ व्यक्तियों के जीवन के लिए खतरनाक नहीं बताया जा रहा है, लेकिन गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को इस वायरस से सावधान रहने की सलाह दी गई है. बताया जा रहा है कि उनके लिए यह वायरस समस्या पैदा कर सकता हैं. यानि खतरनाक साबित हो सकता है. इसके अलावा जो लोग किडनी, लीवर, हार्ट की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, वह भी सतर्क रहें.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button