अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या: सिसोदिया की गिरफ्तारी पर भड़की आम आदमी पार्टी, किया प्रदर्शन

अयोध्या। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से भड़की आम आदमी पार्टी ने सोमवार को शहर के गांधी पार्क में विरोध प्रदर्शन किया और तत्काल उनकी रिहाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन के प्रतिनिधि को सौंपा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह पूरी तरह से बेकसूर हैं, उनको फंसाया जा रहा है, जनता इसका जवाब जरूर देगी।

आम आदमी पार्टी चुनाव समिति के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि मनीष सिसौदिया की गिरफ्तारी तानाशाही की इंतेहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी के सिद्धांतों और उसकी लोकप्रियता से भयभीत है। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री वास्तव में भ्रष्टाचारियों को सजा देना चाहते हैं तो आज तक अडानी के ऊपर जांच क्यों नहीं करवाई?

सभाजीत सिंह ने कहा कि पार्टी के मंत्रियों को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है, इस तरह की फर्जी कार्रवाई से आम आदमी पार्टी का कारवां थमेगा नहीं बल्कि और मजबूत होगा। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति, सुनील मौर्या, नदीम रजा, सियाराम भारती, गायत्री मिश्रा,  फरीद अहमद, राजकुमार गुप्ता, सचिन, शारजाह मास्टर, मो. इसराइल, हर्षवर्धन कोरी, मनीषा, महिमा, सुनील, शिव प्रकाश, मीना, मनीषा आदि मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button