उत्तर प्रदेशकानपुर

घर में नाबालिग लड़की को अकेला पाकर किया रेप, पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी भागा

कानपुर: महाराजपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यहां बुधवार दोपहर गांव के ही रहने वाले एक युवक ने घर में अकेली लड़की को बदनीयती से दबोच लिया और उसके साथ छेड़खानी की और फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पीड़िता के परिजनों ने इस पूरे मामले को लेकर महाराजपुर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया.

महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की के पिता खेती किसानी करते हैं. बुधवार दोपहर लड़की के माता-पिता खेतों में काम करने के लिए गए हुए थे. लड़की घर पर अकेली थी. आरोप है कि उसी वक्त गांव का ही रहने वाला युवक शिवम पासवान बदनीयती से घर में घुस आया और उसके साथ छेड़खानी व दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी उसे धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों को पीड़िता ने आपबीती सुनाई. वहीं, लड़की से दुष्कर्म की सूचना मिलते ही डीसीपी पूर्वी तेजस्वरूप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर घटना के बारे में जानकारी ली. वहीं, घटना के बाद से लगातार गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. इसको देखते हुए कई थानों की फोर्स को भी तैनात कर दिया गया है.

इस मामले में डीसीपी पूर्वी तेजस्वरूप सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिजनों द्वारा महाराजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. उसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है. वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button