उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मंत्री ने मुख्यमंत्री को भेंट किए गोदीप, अयोध्या दीपकोत्सव में जगमगाएंगे 1 लाख 51 हजार दीये

लखनऊ: इस बार दीपावली पर अयोध्या में दीपोत्सव का रिकॉर्ड बनाए जाने की तैयारी है. लगातार अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रयास चल रहे हैं. पशुपालन विभाग गाय के गोबर से बने 1 लाख से ज्यादा दीये यहां पर प्रज्वलित करेगा. मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि पशुपालन विभाग की तरफ से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक लाख 51 हजार गोदीप भेंट किए हैं, जो अयोध्या में दीपकोत्सव में जगमगाएंगे.

उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने दीपावली पर्व पर गोबर से बने दीपक ‘गोदीप’ का इस्तेमाल किए जाने की प्रदेश की जनता से अपील की है. उन्होंने कहा है कि भारतीय सभ्यता और आस्था के अनुसार गाय पूजनीय और दर्शनीय है, इसलिए ‘गौ माता’ कहलाई जाती हैं. उन्होंने कहा कि गाय का दूध अमृत है. गाय के पवित्र गोबर में मां लक्ष्मी का वास है.

मंत्री धर्मपाल सिंह ने उत्तर प्रदेश की जनता से अनुरोध किया है कि मिट्टी के दीपकों के साथ-साथ गाय के पवित्र गोबर से भी बने दीपकों से दीपावली पर्व को मनाया जाए. उन्होंने प्रदेश के सभी विधायकों और विधान परिषद सदस्यों से भी अपील की है कि वह गोदीप जलाकर लक्ष्मी-गणेश की पूजा करें. अपने क्षेत्र के लोगों को भी गोबर से बने गोदीप और लक्ष्मी गणेश की पूजा के लिए प्रोत्साहित करें.

मंत्री धर्मपाल सिंह ने दीपावली से काफी पहले ही अपने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया था कि वह गाय के बने गोबर के दीपों को तैयार कर दीपावली पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रदेश में लोगों को इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करें. इसके लिए उन्हें जागरूक किया जाए. उन्होंने अयोध्या के दीपोत्सव कार्यक्रम में भी गोबर से बने दीपकों को लेकर पहले से ही पूरी तैयारी कराई थी. यही वजह है कि अब सही समय पर उन्होंने दीपोत्सव के लिए मुख्यमंत्री को डेढ़ लाख दीप भेंट किए हैं.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button