उत्तर प्रदेशलखनऊ

आर्किटेक्ट का अपहरण करने के बाद मारपीट कर छोड़ा, एफआईआर दर्ज कर पुलिस कह रही यह बात

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में देर रात जॉगर्स पार्क चौराहे पर दोस्तों के साथ खड़े कार सवार युवक को दो कारों से आए कुछ युवक मारपीट कर अगवा कर ले गए. जहां सुनसान इलाके में ले जाकर खूब पिटाई की और वहीं छोड़ कर भाग गए. बताया जा रहा है कि अगवा करने वालों ने वहां कई राउंड फायरिंग भी की. मामला संज्ञान में आने पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है.

आम्रपाली योजना निवासी आदर्श सिंह पेशे से आर्किटेक्ट हैं. रात करीब 10 बजे आदर्श मैकेनिक राजा और दोस्त टिंकू व अभिषेक वर्मा के साथ कार लेकर जॉगर्स पार्क चौराहे के पास रुके थे. इसी दौरान दो लग्जरी कारों से आए कुछ युवकों ने कार में बैठे आदर्श को खींच लिया और मारपीट करते हुए अपनी कार में बिठाकर चले गए. आदर्श के अनुसार 10 किलोमीटर दूर काकराबाद स्थित किसान पथ के पास सुनसान इलाके में कार रोकी. जहां गोमती नदी के किनारे ले जाकर मारपीट शुरू कर दी. इसी बीच अपहरणकर्ताओं के बीच आपसी विवाद हो गया तो एक दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी. इसी बीच मौके पाकर आदर्श ने भागने की कोशिश तो युवकों से दौड़ाकर पकड़ लिया और दूसरी कार में बिठा कर कूड़ा चौराहे पर फेंक कर चले गए.

आदर्श के अगवा होने की सूचना मैकेनिक राजा ने भाई आकाश को घर जाकर दी. आकाश से सूचना मिलते ही दुबग्गा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और तलाश में जुट गई. करीब एक घंटे बाद अगवा हुए आदर्श का पुलिस से सामना हुआ तो उसने आपबीती बताई. पुलिस पूछताछ में आदर्श ने बताया कि बदमाश उसे किसान पथ के पास ले जाकर रुके थे. पीछे से एक काली कलर की कार आई उसमें भी अपहरकर्ताओं के साथी थे. दोनों गाड़ियों में करीब आठ लोग थे. मारपीट के दौरान एक बदमाश ने कहा कि हम लोग गलत युवक को उठा लाए है. इसको छोड़ दो, जिसके बाद आरोपी उसे फेंक कर भाग गए. आरोपी किसी फौजी का नाम ले रहे थे.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button