उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

जौनपुर: हाईकोर्ट की फटकार के बाद एसपी डॉ. कौस्तुभ ने कई पुलिस कर्मियों को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. कौस्तुभ कुमार ने थाने के प्रभारी (एसएचओ) समेत थाने के कई पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एक भूमि विवाद से जुड़े मामले को लेकर की गई है। दरअसल, हाईकोर्ट जमीन विवाद से जुड़े मामले में एसपी जौनपुर डॉ. कौस्तुभ को तलब किया था और सख्त फटकार लगाई थी, जिसके बाद नाराज एसपी ने पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया।

यह था मामला

मुंगरा बादशाहपुर थाने की पुलिस पर एक जनहित याचिकाकर्ता को परेशान करने और उसके पोते को हिरासत में लेकर 2000 रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा। यह मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा, जहां कोर्ट ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए एसपी डॉ. कौस्तुभ को तलब किया और कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट के इस रुख से नाराज एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आदेश जारी किया। इस कार्रवाई के बाद जौनपुर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा गया है।

बताया जा रहा है कि मुंगराबादशाहपुर निवासी गौरीशंकर सरोज ने पुलिस कर्मियों पर आरोप लगाया था कि उन पर याचिका वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। इसकी जानकारी होते ही हाईकोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई, हाईकोर्ट की फटकार पड़ते ही एसपी ने खुद जांच की तो पीड़ित के आरोप सही पाये गये। जिसके बाद एसपी ने थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी और एक हल्का लेखपाल को निलंबित कर दिया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button