उत्तर प्रदेशलखनऊ

अपनत्व की भावना से चलता है संगठन: अजय राय

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर लखनऊ कांग्रेसजनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सम्पन्न हुई। प्रदेश प्रवक्ता मनीष हिंदवी ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य लखनऊ में कांग्रेस संगठन को किस प्रकार और अधिक मजबूत किया जाये इस पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों की समस्याएं सुनी गई एवं निवारण के आश्वासन के साथ ही उनके संगठन को मजबूत करने की दिशा में दिये गये सुझावों को भी गंभीरतापूर्वक सुना गया। बैठक का संचालन लखनऊ जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर ने किया।

प्रवक्ता मनीष हिंदवी ने बताया कि बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय ने कहा कि संगठन अपनत्व की भावना से चलता है। हर नेता को चाहिए कि वह प्रत्येक कार्यकर्ता से अपनत्व का भाव रखे उसके हर सुख दुख में खड़ा हो तभी संगठन पर उसका विश्वास कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल से लोगों को जोड़कर संगठन की बैठकें आयोजित की जाये हर मोहल्ले, हर ग्राम सभा, हर ब्लाक तक बैठक कर आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्या को सुनकर निवारण पर कार्य किया जाये साथ प्रत्येक व्यक्ति द्वारा प्रतिदिन 5 नये सदस्यों का जोड़ा जाये जिससे हमारा संगठन धरातल और अधिक प्रभावी होगा।

प्रदेश महासचिव प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता वंदनीय है क्योंकि वह विषम परिस्थितियों में भी पार्टी के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने आहहन करते हुए कहा कि आज हमें फिर एकबार एकजुट होकर सड़क पर उतरने की आवश्यकता है क्योंकि 2024 की लड़ाई हम आपके साहस, संकल्प और अथक प्रयास से ही जीतेंगे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button