उत्तर प्रदेशलखनऊ

अखिलेश यादव ने नटवर सिंह के निधन पर व्यक्त किया दुख, जानें क्या कहा…

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया। लंबे समय से बीमार नटवर सिंह का शनिवार देर रात निधन हो गया था। वह 93 वर्ष के थे।

सपा प्रमुख ने “एक्स” पर एक पोस्ट में कहा, “पूर्व विदेश मंत्री, पद्म भूषण से सम्मानित कुंअर नटवर सिंह जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे नटवर सिंह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां वह पिछले कुछ हफ्तों से भर्ती थे। राजस्थान के भरतपुर जिले में जन्मे नटवर सिंह 2004-05 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में विदेश मंत्री थे। उन्होंने पाकिस्तान में भारत के राजदूत के रूप में भी सेवाएं दी थीं और 1966 से 1971 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यालय से जुड़े हुए थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button