अन्य

हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गौरव और एकता की नई भावना को बढ़ावा दे रहा है। रिपोर्टर- कुणाल जायसवाल।

ख्वाजा एक्सप्रेस दैनिक समाचार पत्र पोर्टल यूट्यूब चैनल शोहरतगढ़।। हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गौरव और एकता की नई भावना को बढ़ावा देना चाहता है - कन्हैया पासवान --------------------------भारतीय जनता पार्टी शोहरतगढ विधानसभा का हर घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान को सफल बनाने के लिए रविवार को सुबह 10:00 सरदार भगत सिंह चौक चिल्हिया से तिरंगे झंडे के साथ सैकड़ों की संख्या में बाईक रैली निकाली गयी। तथा रैली का समापन शोहरतगढ नगर पंचायत स्थित भारत माता चौक पर किया गया। इस रैली के मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गौरव और एकता की नई भावना को बढ़ावा देना चाहता है। उन्होंने नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने और झंडे के साथ एक सेल्फी क्लिक कर इसे harghartiranga.com पर अपलोड करने का आग्रह किया है। यह अभियान 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में शुरू किया था। कार्यक्रम के संयोजक विधानसभा संयोजक पवन मिश्रा तथा भाजपा युवा मोर्चा के विवेक गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, शोहरतगढ मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा, नीलेश चौधरी, अरविंद चौधरी, परशुराम जयसवाल, विजय गुप्ता, दीप चन्द सहानी, श्याम गुप्ता, नवीन पाण्डेय, कुश मोदनवाल, सुजीत पाण्डेय, कृष्णा सोनी, मनोज तिवारी आदि सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button