उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

गालीबाज श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को अखिलेश यादव ने नौ अगस्त से जोड़ा, बोले- क्रांतिकारियों का अपमान

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में एक महिला से बदसुलूकी करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी को नौ अगस्त को गिरफ्तार कर क्रांतिकारियों का अपमान किया गया है।

अखिलेश यादव ने अगस्त क्रांति दिवस पर कन्नौज के झउवा गांव से अपनी पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत करते हुए त्यागी का जिक्र किया और कहा किअभी आपने देखा कि भारतीय जनता पार्टी का एक गुंडा महिलाओं को क्या कह रहा था और देखिए नौ अगस्त को पकड़ा उसको। कितना बड़ा अपमान किया है क्रांतिकारियों का।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोगों ने जानबूझकर नौ अगस्त को उसे पकड़ा है। इन्हें पता था कि वह अपराधी कहां है, क्योंकि बड़े-बड़े मंत्रियों से उसका संपर्क था, विधायकों से संपर्क था और लोग तो यहां तक कहते हैं कि मुख्यमंत्री आवास में बैठे लोग उसे बचा रहे थे।

उन्होंने त्यागी द्वारा एक महिला से की गई बदजुबानी का जिक्र करते हुए कहा कि हम और आप वैसी भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकते, लेकिन भाजपा का वह बड़ा नेता महिला के लिए कौन सी भाषा इस्तेमाल कर रहा था। इनकी (भाजपा) सरकार में ऐसे एक नहीं, न जाने कितने लोग छुपे हुए बैठे हैं।

गौरतलब है कि नोएडा में पिछले दिनों एक सोसाइटी में एक महिला से गाली गलौज करने और उसे धक्का देने के आरोपी कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने आज मेरठ से गिरफ्तार कर लिया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button