उत्तर प्रदेशलखनऊ

अतीक और अशरफ की हत्या पर अखिलेश का बड़ा बयान, बोले- UP में अपराध की पराकाष्ठा हो गई है

लखनऊ। गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात यहां एक मेडिकल कॉलेज के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अतीक और अशरफ की हत्या पर सपा प्रमुख और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून व्यवस्था ट्वीट कर पर सवाल उठाते है।

अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा, ”उप्र में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद है। जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसीकी हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या। इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है  कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं”।

वहीं योगी के मंत्री और पूर्व यूपी भाजपा के अध्यक्ष ने ट्वीट कर लिखा, पाप-पुण्य का हिसाब इसी जन्म में होता है…।

बता दें कि गोलीबारी की घटना कैमरे में दर्ज हुई है क्योंकि मेडिकल जांच के लिए पुलिस द्वारा दोनों को अस्पताल ले जाने के दौरान मीडियाकर्मी उनके पीछे जा रहे थे। कम से कम दो व्यक्तियों को अहमद और उसके भाई पर करीब से गोली चलाते हुए देखा गया, जो गोली लगने के बाद जमीन पर गिर गए।

हालांकि, पुलिस ने जल्द हमलावरों को पकड़ लिया। सनसनीखेज हत्या के बाद इलाके में तनाव है। अहमद एवं अशरफ के गोलियों से छलनी शवों को मौके से हटा लिया गया है। दोनों को 2005 के उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में सुनवाई के लिए यहां लाया गया था। झांसी में 13 अप्रैल को अहमद का बेटा असद और उसका एक साथी पुलिस मुठभेड़ में मारे गये थे। दोनों के शव को शनिवार सुबह दफनाया गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button