उत्तर प्रदेशलखनऊ

एकेटीयू: स्ट्रेस मैनेजमेंट और मानवीय मूल्यों से ही खुलते हैं उन्नति के द्वार

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय ( एकेटीयू) परिसर में संचालित फैकल्टी ऑफ फार्मेसी की ओर से नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम के दूसरे दिन छात्रों को मनोवैज्ञानिक, मोटिवेशनल स्पीकर और मानवीय मूल्य तथा नैतिक शिक्षा विषयों के व्याख्यान मिले। अतिथि वक्ता डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में क्लीनिकल सायकोलॉजिस्ट डॉ. सुधी कुलश्रेष्ठ ने तनाव से दूर रहने और उसे मैनेज करने के तरीकों के बारे में चर्चा की।

उन्होंने स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए ए टू जेड ट्रिक अपनाने के लिए बताया और अपने उन्हें अपने परिवार, सीनियर और शिक्षकों के मार्गदर्शन में अपने निर्णय लेने की सलाह दी। दूसरे सत्र में कॉरपोरेट ट्रेनर और मोटिवेशनल स्पीकर कैनी गोगिया ने छात्रों को खुश रहने, अपनी प्राथमिकताओं को तय करके योजनाबद्ध तैयारी करते रहने के लिए प्रेरित किया। संकाय सदस्य अंजली सिंह ने छात्रों को फॉर्मेसी पाठ्यक्रम और उसकी तैयारी के बारे में अवगत कराया। डॉ. जयबीर सिंह ने छात्रों को विश्वविद्यालय के परीक्षा कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा की और उन्हें सीबीइस प्रणाली तथा परीक्षाओं में अंकों के विभाजन  से अवगत कराया। प्रिया आर्या ने छात्रों को विश्वविद्यालय और फॉर्मेसी संकाय में अनुशासनात्मक आचरण संबंधी डूज़ एंड डोन्ट्स के बारे में बताया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button