अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य

राम मंदिर परिसर में 45 दिवसीय राग सेवा कार्यक्रम, आज अनुराधा पौडवाल प्रस्तुत करेंगी भजन

अयोध्या: 22 जनवरी को अपने नूतन भवन में विराजमान होने के बाद प्रभु श्री रामलला की सेवा विविध प्रकार से की जा रही है. जहां उन्हें भोग में विविध प्रकार के पकवान चढ़ाया जा रहे ,हैं वहीं नित्य उनका विधिवत्त श्रृंगार किया जा रहा है. एक 5 वर्ष के राजकुमार की तरह प्रभु श्री राम की सेवा की जा रही है. वहीं एक बालक की मनोस्थिति को समझते हुए मनोरंजन की भी पूरी व्यवस्था है. इसीलिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से 45 दिवसीय राग सेवा कार्यक्रम अनवरत रूप से जारी है. इसी कड़ी में बुधवार की सायंकाल मशहूर पार्श्वय गायिका अनुराधा पौडवाल राम जन्मभूमि परिसर में भजन प्रस्तुत करेंगी.

45 दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन देश के प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं. आपको बता दें कि 23 जनवरी से प्रभु श्री राम के मंदिर में दर्शन की व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू होने के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा प्रभु श्री राम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आनंदित करने के लिए राग सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें प्रतिदिन देश के विभिन्न नामी कलाकारों द्वारा गायन वादन और नृत्य का प्रदर्शन किया जा रहा है.

इसी कड़ी में बॉलीवुड की मशहूर पार्श्व गाय का अनुराधा पौडवाल बुधवार की शाम राम जन्मभूमि परिसर के अंदर प्रभु श्री राम के समक्ष श्री राम भजन प्रस्तुत करेंगी. इसके पूर्व उन्होंने अयोध्या पहुंचकर प्रसिद्ध सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी में दर्शन और पूजन किया है. इस दौरान उन्होंने बताया कि मैं बहुत आनंदित और उत्साहित हूं. प्रभु श्री राम के समक्ष मुझे भजन गाने का अवसर मिला है मन बहुत प्रसन्न है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button