उत्तर प्रदेशराज्यशामली

पत्नी के जिंदा रहते ही उसका मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने नगर पंचायत पहुंचा पति, जांच में पकड़ा गया झूठ

शामली : थानाभवन इलाके में फर्जीवाड़े का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां का रहने वाला एक शख्स पत्नी के जिंदा रहते ही उसका डेथ सर्टिफिकेट (मृत्यु प्रमाण पत्र) बनवाने पहुंच गया. उसने अधिकारियों से इसके लिए फरियाद भी की. जांच में उसका झूठ पकड़ लिया गया. इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई. एसपी ने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

शामली के थानाभवन क्षेत्र के मोहल्ला शाहविलायत के रहने वाले सलमान ने मंगलवार को नगर पंचायत पहुंचकर अपनी पत्नी साहिस्ता का डेथ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आवेदन किया. उसने बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है. उसे मृत्यु प्रमाण पत्र की जरूरत है. नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने बताया कि आवेदन के संबंध में कर्मचारी महफूज अली से जांच कराई गई. इसमें पता चला कि साहिस्ता जिंदा है. इसके बाद आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी गई.

थानाभवन थाने के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि नगर पंचायत थानाभवन की ओर से गलत सूचना देकर पत्नी का डेथ सर्टिफिकेट बनवाने की कोशिश करने की तहरीर मिली है. इसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच इस बात पर केंद्रित है कि आरोपी आखिर अपनी पत्नी का डेथ सर्टिफिकेट क्यों बनवाना चाहता था. इसके पीछे की साजिश क्या थी.

उधर, एसपी शामली अभिषेक ने बताया कि थानाभवन पुलिस को आवश्यक जांच पड़ताल कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं नगर पंचायत में इस तरह के फर्जीवाड़े का मामला सामने आने पर कर्मचारी भी हैरान हैं.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button