उत्तर प्रदेशबदायूंलखनऊ

Badaun Double Murder: आरोपी जावेद बरेली से गिरफ्तार… बोला- मेरे भाई ने बच्चों को मारा, मैं बेकसूर

बरेली/बदायूं। दोहरे हत्याकांड का आरोपी बरेली के सेटेलाइट पहुंच गया। जहां उसने बताया कि दिल्ली से वह बरेली आया और यहां से लखीमपुर खीरी जाने की फिराक में था।

बरेली सेटेलाइट से उसने अपना वीडियो बनाया और लोगों से कहा कि वह बदायूं वाला जावेद है। उसे पुलिस के पास ले चलो। लोगों के पूछने पर उसने कहा कि उसके भाई साजिद ने हत्या की थी जबकि उसने कुछ नहीं किया। वह डर की वजह से घर से भाग गया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी जावेद को रात 2 बजे गिरफ्तार कर लिया।

सिविल लाइन क्षेत्र की बाबा कॉलोनी नई बस्ती निवासी विनोद कुमार के दो बेटे आयुष और आहान उर्फ हन्नू की निर्दयतापूर्वक गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक हत्यारोपी साजिद को मार गिराया जबकि दूसरे हत्यारोपी उसके भाई जावेद की तलाश में टीमें लगाई गई थीं। बुधवार देर शाम पुलिस ने उसपर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। गुरुवार तड़के जावेद एक ऑटो पर बैठा।

ऑटो चालक से कहा कि वह बदायूं वाला जावेद है और अपनी वीडियो बनाने लगा। जिसमें उसने अपना आधार कार्ड भी दिखाया। ऑटो चालक ने रिक्शा रोक लिया। आसपास मौजूद लोगों के पूछने पर उसने कहा कि वह बेकसूर है। उसके भाई ने बच्चों को मारा था। उसका इसमें कोई हाथ नहीं है। लोगों से कहा जल्दी पुलिस के पास ले चलो। जिसके बाद पुलिस ने उसे रात 2 बजे गिरफ्तार कर लिया। वहीं सूचना पर पहुंची बदायूं पुलिस आरोपी जावेद को लेकर रवाना हो गई।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button