उत्तर प्रदेशगोरखपुर

बांसगांव की बेटी सुष्मिता मौर्य ने क्षेत्र का नाम किया रोशन 

बांसगांव (गोरखपुर)। जिले के अंतर्गत बांसगांव नगर पंचायत में सुष्मिता मौर्य पुत्री राजेश मौर्य (राजू ) माता अनीता मौर्य – राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नीट 2023) में 681 अंक तथा ऑल इंडिया सामान्य वर्ग में 1465 रैंक प्राप्त कर बांसगांव नगर पंचायत का नाम रोशन किया। सुष्मिता मौर्य बांसगांव नगर पंचायत वार्ड संख्या 9 दक्षिण टोला की निवासी है। प्रारंभिक शिक्षा कक्षा आठवीं तक नगर में स्थित ग्लोरियस चिल्ड्रेन एकेडमी, दसवीं की शिक्षा स्प्रिंगर स्कूल,बारहवीं जी एन नेशनल पब्लिक स्कूल गोरखपुर से उत्तीर्ण की है। उम्मीद है कि आगे चलकर अच्छे चिकित्सक के रूप में राष्ट्र सेवा करेंगी।

उन्होंने शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि गुरुजनों के मार्गदर्शन एवं माता पिता के आशीर्वाद से यह संभव हुआ। सुष्मिता मौर्य के इस उपलब्धि से ग्लोरियस चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रबंधक अजय सिंह सहित सभी शिक्षकगण तथाक्षेत्र के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह, पूर्व चेयरमैन वेद प्रकाश शाही, समाज सेवी अमरजीत सिंह, प्रियरंजन सिंह बाबू ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवाजी सिंह, विजय कुमार सिंह बबलू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अंशुमान सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, हिंदू युवा वाहिनी मृत्युंजय सिंह, इंद्रपाल सिंह, आशीष सिंह तन्नू, आलोक सिंह लाखन सिंह, रंजीत सिंह, सचिन शाही, संजय सिंह सभासद, विनय सिंह सभासद, रजनीश सिंह सभासद, सभासद प्रतिनिधि शुभम सिंह, गौरव कुमार सिंह, मनोज सिंह, जुल्फिकार अली अंसारी, प्रशांत सिंह, इत्यादि लोगों ने बधाई तथा शुभकामनाएं दिया ।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button