उत्तर प्रदेशलखनऊ

बड़े ज्वैलर्स भ्रामक विज्ञापन दे कर व्यापार को न करें प्रभावित, होगी कार्रवाई : AIJGF

लखनऊ। मौजूदा समय में हॉलमार्क ज्वेलरी का प्रचलन बढ़ा है। हॉलमार्क सोने, चांदी, हीरा, प्लैटिनम समेत अन्य आभूषणों की गुणवत्ता की पहचान के लिए एक चिन्ह की व्यवस्था बनाई गई है। जिसका इस्तेमाल पुराने समय से हो रहा है, लेकिन आज भी कई ऐसे लोग हैं जो नकली मार्किंग कर रहे हैं। इससे ज्वेलरी खरीदने वाले उपभोक्ताओं को आर्थिक हानि उठानी पड़ती है। ऐसे नकली काम करने वालों से सावधान रहना चाहिए।

इसकी शिकायत (The Bureau of Indian Standards (BIS)) के अधिकारियों से की गई है, लेकिन मैनपॉवर की कमी के चलते नकली काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है। यह कहना है ऑल इण्डिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (AIJGF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोरा का। उन्होंने अमृत विचार संवाददाता वीरेंद्र पाण्डेय से बातचीत के दौरान कहा है कि नकली मार्किंग की पहचान उपभोक्ता को करनी चाहिए। नहीं तो वह धोखे का शिकार हो सकते हैं।

दरअसल, गुरुवार को देश के ज्वैलरी व्यवसाइयों की अग्रणी संस्था “ऑल इण्डिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन” AIJGF का एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन “नेशनल ज्वैलर्स मीट” कृष्ण नगर स्थित निजी होटल में संपन्न हुआ।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कस्टम विभाग से आईआरएस नंदेश सिंह रहे। नंदेश सिंह ने सोने और चांदी में सीमाशुल्क संबंधित कानूनी जानकारी सर्राफा व्यापारियो के साथ साझा की।

इस दौरान उन्होंने AIJGF की नई वेबसाइट भी लांच की। समारोह में  देश के सबसे बड़े कमोडिटी समूह MCX से आए अमरपल सिंह ने बाजार में सोने चांदी के अत्यधिक घटते बढ़ते भाव में अपनी पूंजी को हेजिंग के माध्यम से कैसे सिक्योर रखा जा सकता है इसके तौर तरीके और परिणामों से परिचय कराया। 
 
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम झा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ कर व्यापारियों को धारा 411–412 से बचाव के उपाय और देश के कुछ बड़े ज्वैलर्स समूहों द्वारा भ्रमित विज्ञापन दे कर व्यापार को प्रभावित किये जाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भ्रमित विज्ञापन के जरिये उपभोक्ताओं को भ्रमित करने वाली संस्थाओं को चिन्हित करें नए कानून में इसके खिलाफ कठोर प्रावधान हैं, बीते दिनों ही पतंजली जैसी दिग्गज संस्था पर कार्रवाई की गई है।

इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोरा ने कहा की AIJGF भविष्य में इन भ्रामक विज्ञापनों को संज्ञान में ले कर कानूनी कार्रवाई करेगी AIJGF देश के छोटे–मांझोले व्यापारियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। डिजिटल मार्केटिंग की तृप्ति पांडे और नेकी आर्ट के किसान ओमर ने कहा की भविष्य का व्यापार डिजिटलीकरण होना तय है। हर व्यापार की तरह ज्वैलरी व्यापार का भी भविष्य में डिजिटलीकरण होना भविष्य की मांग है, इससे देश में ज्वैलरी व्यापार भी बढ़ेगा। उन्होंने व्यापारियों को व्यापार को डिजिटल करने के तौर तरीके भी सिखाए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री नितिन केडिया, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सागर केसरवानी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार वर्मा,राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनींद्र सोनी, प्रदेश संयोजक विनोद महेश्वरी, प्रदेश  महामंत्री राजेश सोनी, दिल्ली से बिमल मेहता, राकेश मलिक मध्य प्रदेश से संतोष सर्राफ, बिहार अध्यक्ष अशोक वर्मा, महाराष्ट्र से श्याम शुक्ला, लक्ष्मी नारायण वर्मा, पंजाब से शशि कमल समेत कई व्यापारी उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button