उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराज्यलखनऊ

भाजपा और व्यापारी एक-दूसरे के पूरक : दयाशंकर सिंह

  • अनेक विभूतियों को मिला भामाशाह रत्न सम्मान

लखनऊ। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन एवं उद्योग संवाद के संयुक्त तत्वाधान में आज रेनेशा होटल विभूति खंड गोमती नगर में आयोजित दानवीर भामाशाह जयंती समारोह में अनेक विभूतियां भामाशाह रत्न सम्मान से सम्मानित हुईं। भामाशाह जयंती के अवसर पर मुख्य अभ्यागत उत्तर प्रदेश के परिवाहन मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और व्यापारी एक दूसरे के पूरक हैं, भाजपा को सत्ता के शिखर तक पहुंचाने का सारा श्रेय व्यापारी समाज को जाता है।

उन्होंने व्यापारियों की तुलना आधुनिक भामाशाह के साथ करते हुए कहा कि आज देश के लिए सब कुछ समर्पित करने में व्यापारी वर्ग सबसे आगे है। उन्होंने भाजपा और व्यापारी वर्ग को एक दूसरे का पूरक बताते हुए कहा कि आज भाजपा की सफलता का सबसे बड़ा आधार व्यापारी समाज है। राकेश राठौर नगर विकास राज्य मंत्री ने कहा कि आज पूरे देश में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कारण उत्तर प्रदेश में दानवीर भामाशाह को सम्मान मिल सका है। महापौर सुषमा खर्कवाल ने अपने सम्बोधन में भामाशाह जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाने और प्रत्येक जिले में भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित करने के मुख्यमंत्री के फैसले की सराहना की।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि भामाशाह न सिर्फ मेवाड़ के लिए बल्कि समूचे भारत के लिए त्याग, निष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रतीक हैं। जब महाराणा प्रताप का संघर्ष संकट में था, सेना के लिए साधन कम पड़ रहे थे, तब भामाशाह ने अपना सर्वस्व दान कर दिया। उन्होने आगे कहा कि आज के दौर में जब हम आर्थिक विकास, स्टार्टअप्स, आत्मनिर्भर भारत जैसे सपनों की बात कर रहे हैं, तो भामाशाह की विचारधारा और योगदान हमें यह सिखाते हैं कि व्यक्तिगत सफलता का असली अर्थ समाज की भलाई में है।

इस अवसर पर परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राकेश राठौर नगर विकास राज्यमंत्री और राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने पवन जायसवाल (पटना), सुधीर हलवासिया, विशाल नैयर(लखनऊ), कृष्ण कुमार अग्रवाल (कानपुर), ओंकारनाथ केशरवानी (प्रयागराज), विशाल गुप्ता (कानपुर), अनिल अग्रवाल (मथुरा), विनोद केशरवानी (चित्रकूट), साधना जग्गी और पवन जायसवाल (पटना) को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर भामाशाह रत्न सम्मान से सम्मानित किया।
इस अवसर पर अनूप गुप्ता प्रदेश महामंत्री भाजपा, अनीता अग्रवाल, विनोद केसरवानी, रविंद्र जायसवाल, आलोक आर्य, अनिल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शालिनी अग्रवाल ने किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button