उत्तर प्रदेशप्रयागराजबड़ी खबरराज्य

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के विशेष सत्र में गूंजी योगी सरकार के महाकुंभ के आयोजन की सनातन और नवाचार की वाणी

  • इंडिया ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और महाकुंभ 2025 विषय पर हुआ कार्यक्रम
  • कार्यक्रम में महाकुंभ में परंपरा और तकनीक के अद्भुत समावेश के योगी सरकार के प्रयास का बजा डंका
  • विशेष सत्र में महाकुंभ 2025 के आयोजन में भारत की आध्यात्मिक विरासत, सेवा भावना और वैश्विक दृष्टिकोण का हुआ दर्शन

प्रयागराज। योगी सरकार द्वारा महाकुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन के समापन के 4 महीने बीत जाने के बाद इस सफल आयोजन की गूंज कम नहीं हुई है। सात समंदर पार ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में इंडियन ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा किए गए आयोजन में महाकुंभ के वैश्विक एकता के संदेश को उद्घाटित किया गया।

सात समंदर पार प्रयागराज महाकुंभ की गूंज

प्रदेश की योगी सरकार द्वारा प्रयागराज में संगम किनारे इस वर्ष आयोजित महाकुंभ के दिव्य, भव्य और सुरक्षित आयोजन की धाक देश के बाहर लंदन तक पहुंच गई है। इसी विश्वविद्यालय के ऑक्सफोर्ड यूनियन यूनियन में प्रयागराज के राकेश शुक्ल
प्रयागराज महाकुंभ के आयोजन की विशिष्टता और महत्ता को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ इंसानियत और आशा की उस रौशनी को जीवित रखता है, जो इस विश्वास के साथ जलती रहती है कि विश्व में एकता का दीपक कभी बुझने न पाए। जब देश अपने-अपने स्वार्थ और विस्तार की होड़ में लगे हों, तब महाकुंभ पूरे मानव समाज को जोड़ने का कार्य करता है और उनके दिलों में शांति और आशा का संचार करता है।

महाकुंभ में परम्परा और तकनीकी का संगम

ऑक्सफोर्ड दुनिया के शीर्ष शोध विश्वविद्यालयों में से एक है जो शोध उत्कृष्टता और नवाचार के लिए विश्व स्तरीय आयोजन के विश्लेषण का मंच भी बनता है। इंडियन ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में योगी सरकार की तरफ से महाकुंभ में किए गए नवाचार और परम्परा के समावेश को भी सबके सामने रखा गया। आयोजन में बोलते हुए राकेश शुक्ल ने कहा कि महाकुंभ 2025 आस्था और आधुनिकता का एक सजीव संगम बन गया.जहाँ AI आधारित ‘कुंभ सहायक’ ने मार्गदर्शन किया,वही नेत्र कुंभ ने लाखों आंखों में रौशनी भरी। सुरक्षित और सुव्यवस्थित महाकुंभ ने सार्वजनिक आयोजन प्रबंधन का एक नया वैश्विक मानक स्थापित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश मिश्रा जी, रॉबर्ट डेविस, बैरेनस सैनडी वर्मा,सांसद महुआ मांझी, सांसद- वीरेन्द्र शर्मा जी,डॉक्टर केशव सिघल जी,सहित दुनिया के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button